सोनिया पर छोड़ा गया CLP नेता चयन का फैसला, करन व कुंजवाल रेस में, प्रीतम भी चर्चा में

गढ़वाल का विकास न्यूज, नई दिल्ली/देहरादून। इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन के बाद उत्तराखंड राज्य के लिए नए CLP नेता का फैसला करने के लिए आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी राजेश धर्मानी, सह प्रभारी श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थित में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड विधायक दल की बैठक आयोजित हुई।

बताया जाता है कि बैठक में CLP के नाम पर तो कोई सहमति नहीं बन पायी, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष  सोनिया गांधी से नाम तय करने का अनुरोध करने का सर्वसम्मति से निर्णय जरूर इस बैठक में लिया गया। इधर CLP को लेकर करन माहरा व गोविंद सिंह कुंजवाल का नाम चल रहा है। हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का नाम भी चर्चाओं में हैं। इसी बीच कांग्रेसी सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक उक्त नामों पर  विधायकों के आपस में बटने के कारण अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया और नाम चयन के लिए कांग्रेस नेतृत्व को अधिकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *