तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को विस अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए प्रदेश भर से चयनित होने वाली महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैंl

शुभकामनाएं देते हुए श्री अग्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण महिलाओं के संघर्ष के बल पर हुआ है और इस प्रदेश को आगे बढ़ाने में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।उन्होंने कहा है कि तिलू रौतेली की वीरता और साहस से उत्तराखंड का हर व्यक्ति परिचित है उन्ही के नाम से प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को दिया जाता हैl श्री अग्रवाल ने संपूर्ण प्रदेश से तिलू रौतेली पुरस्कार के लिए नामित होने वाली महिलाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *