देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास, आवास, राजीव गाँधी शहरी आवास, जनगणना, पुनर्गठन एवं निर्वाचन मंत्री मदन कौशिक के साथ उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने मुलाकात की।
यमुना कालोनी आवास पर हुई मुलाकात में दोनों राज्यों के आपसी सम्बन्धों पर चर्चा हुई। वार्ता के दौरान दोनों प्रदेशों के आपसी सम्बन्ध को मजबूत करने के प्रयासों पर बल दिया गया।