देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करीब 14 हजार के अंतर से करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे।
यदि प्रदेश की बात की जाए तो नतीजों में प्रदेश कांग्रेस को करारा झटका लगा है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं। विदित हो कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों में जनता ने नकार दिया था।