गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की विभिन्न विस सीटों पर कांग्रेसी दावेदारों ने आज स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन से मुलाकात की। इस दौरान उनके द्वारा अपनी दावेदारी भी पेश की गयी।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सहसपुर, डोईवाला, चकराता, मसूरी, कैंट, धर्मपुर, विकास नगर, धनोल्टी, रायपुर, पुरोला, यमनोत्री, गंगोत्री, प्रतापनगर, टिहरी सीट पर कांग्रेसी दावेदारों ने स्क्रीन कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडे से मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की। जनपद देहरादून के अंतर्गत रायपुर विधानसभा सीट पर प्रभुलाल बहुगुणा, एस पी सिंह, प्रवीन त्यागी, सूरत सिंह नेगी, डा आरपी रतूड़ी, महेंद्र नेगी, राजेंद्र शाह, शांति रावत, भूपेंद्र नेगी, राजेश शर्मा एवम महेश जोशी ने दावेदारी पेश की। मसूरी से जोत सिंह गुनसोला, गोदावरी थापली, सोमेंद्र वोहरा, अनिल नेगी, राजकुमार जयसवाल, रितेश जोशी, कैंट से सूर्यकांत धस्माना, अशोक वर्मा, लाल चंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, वैभव वालिया, नवीन जोशी,सुमित्रा ध्यानी, दीप वोरा, संजय शर्मा, धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, पूर्ण सिंह रावत, सुरेंद्र रांगड़, डोईवाला से हीरा सिंह बिष्ट, बुद्धदेव सेमवाल, सागर मनवाल, गौरव चौधरी, हेमा पुरोहित, मोहित उनियाल, राजेश वालिया, लाखी राम बिजल्वान ने अपनी दावेदारी पेश की। इसी तरह राजपुर से राजकुमार, मदन लाल, कमलेश रमन, संजय कन्नौजिया, देवेंद्र सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की। प्रदेश की अन्य सीटों पर भी कांग्रेसी नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की।