उत्तराखंड: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी का निधन, शोक की लहर

देहरादून 09 मई, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थीं। वह 84 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी को याद करते हुये कहा कि वह राज्य आंदोलन की सशक्त पक्षकार थी और पृथक राज्य आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गयी। डॉ. रावत ने श्रीमती बलूनी के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुये, ईश्वर से इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में सुशीला बलूनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बलूनी के निधन को दुःख प्रकट करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण में आंदोलन में सुशीला बलूनी के योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी जी के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।श्री भट्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। श्री भट्ट ने कहा कि विषम परिस्थितियों में महिलाओं का नेतृत्व कर पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण के आंदोलन में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

************************
समाचारों के लिए इस न्यूज पोर्टल से भी जुड़े
www.newsuklive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *