उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में मानूसन ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों विशेषकर देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार में भारी बारिश हुई। कुमाऊं मंडल में इसके मुकाबले कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल चार अगस्त तक उत्तराखण्ड में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इसके बाद बारिश कम होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से कुमाऊं मंडल में भारी बारिश की संभावना है। वहीं देहरादून में इस दौरान बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *