निःशुल्क विधिक साक्षरता शिविर 28 को

रूद्रपुर।  जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर के निर्देशानुसार 28 नवम्बर को 11.30 बजे से राजकीय बालिका इण्टर कालेज पंतनगर में निःशुल्क विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नालसा (एसिड हमले के पीडितों के लिये विधिक सेवाऐं) योजना,2016 के क्रियान्वयन की धारा 326ए व 326बी भारतीय दण्ड संहिता,1860,पाॅस्को अधिनियम,2012,बाल विवाह निषेध अधिनियम,2006, मध्यस्थता तथा लोक अदालत के लाभ व भूमिका के सम्बन्ध में निःशुल्क विधिक सेवाओं की उपलब्धता आदि की जनाकारी दी जायेगी तथा निःशुल्क कानूनी माला पुस्तके/पैम्पलेट्स वितरित किये जायेगें। Gउक्त जानकारी सचिव/सिविल जज (सी.डि.) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण वोहरा ने दी है। श्री वोहरा ने प्रधानाचार्या से कहा है कि निःशुल्क विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों व शिक्षकों की अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करवायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *