रूद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशो के क्रम मे 08 सितम्बर (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय रूद्रपुर तथा बाह्य स्थित दिवानी न्यायालय काशीपुर, खटीमा, बाजपुर एवं जसपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे न्यायालय मे विचाराधीन वादो के अलावा प्री-लीटिगेशन के मामलो को निस्तारित किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण वोहरा ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे जिला न्यायालय रूद्रपुर तथा दीवानी न्यायालय काशीपुर, खटीमा, बाजपुर व जसपुर मे 08 सितम्बर, 2018 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ ले सकते है। उन्होने कहा न्यायालयो मे विचारधीन वादों को तथा प्री-लीटिगेशन (चैक बाउन्स, बैंक रिकवरी, श्रम मामलो, बिजली व पानी के बिलो के शमनीय मामलों एवं अन्य पारिवारिक, दीवानी व फौजदारी के शमनीय मामलोे जो अभी न्यायालय में योजित हुए है) के मामलो को राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारण हेतु नियत करवाकर इस अवसर का लाभ उठाये। उन्होने बताया अधिक जानकारी के लिए जिला जजी रूद्रपुर स्थित एडीआर केन्द्र में सम्पर्क किया जा सकता है।