देहरादून। भले ही प्रदेश में 70 हजार से ज्यादा पद रिक्त हो, लेकिन रोजगार वर्ष में भी प्रदेश सरकार महज 6000 पदों पर ही भर्ती करने का लक्ष्य निर्धारित कर पायी है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ने 3500 के करीब पदों पर भर्ती शुरू की थी। इस साल सरकार का 6000 पदों पर भर्ती की योजना है। उनका कहना है कि सरकार का जोर स्किल इंडिया के जरिए युवाओं को स्वरोजगार के लायक बनाना भी है। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों निजी पूंजी निवेश और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देकर रोजगार पैदा करने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।