शराब पर प्रदेश में नहीं लगेगा प्रतिबंध

देहरादून। भाजपा विधायक चंदन राम दास की उत्तराखंड में शराब और व्यसन मुक्त करने की मांग को प्रदेश सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने सदन में सोमवार को कहा कि सरकार आबकारी नीति के तहत मादक द्रव्यों के साथ ही जहरीली शराब को भी नियंत्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्धारित मानक पहले से ही तय हैं। उसी हिसाब से आबकारी अधिनियम के तहत कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में मद्य निषेध मुश्किल है। लेकिन शराब के खिलाफ सामाजिक जागरूकता की ओर कार्य किया जा रहा है। ताकि लोगों को स्वत: ही शराब छोड़ने की प्रेरणा मिले। इसके पहले चंदन राम दास ने उत्तराखंड में शराब और व्यसन मुक्त करने की मांग की, ताकि देवभूमि की कल्पना को साकार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *