सीएम ने किया योगा पार्क का लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शहीद दुर्गामल्ल पार्क में बने योगा पार्क का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने मसूरी क्षेत्र के लिए 10 करोड़ से अधिक के विकास कायरें का लोकार्पण किया और 25 करोड़ से अधिक धनराशि की योजनाओं के निर्माण का भरोसा दिया। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री मदन कौशिक व मसूरी विधायक गणोश जोशी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथिगणों को अजगर माला से स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। स्वागत समारोह के बाद कई संस्थाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और खाटू श्याम संस्था ने अतिथियों को पगड़ी पहनायी। मुख्यमंत्री ने इस पार्क को एक बड़ी शुरुआत बताते हुए कहा कि एमडीडीए ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि यह पार्क लोगों को स्वस्थ रखने में मील का पत्थर साबित होगा। पार्क की बाहरी दीवारों पर लोक संस्कृति म्यूरल, टपकेश्वर महादेव मंदिर में 2 गजिबों, विजयपुर हाथीबड़कला में सामुदायिक भवन का निर्माण एवं रिखोली पुल से नाग मंदिर तक जाने वाली सड़क, ऊर्जा विभाग द्वारा 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान आईएचएम निम्बूवाला एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अनारवाला जोहड़ी मालसी मार्ग के कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने गंगोल पंड़ितवाड़ी, गल्जवाड़ी, गजियावाला एवं मसूरी के कोटली पंपिंग योजना का निर्माण, गढ़ी कैंट में ट्यवबैल निर्माण एवं विजय कालोनी, सहस्त्रधारा, जाखन, राजपुर सहित सरोना, जोहड़ी एवं बगरयालगांव न्यायपंचायत क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के निमाण की घोषणा की। साथ ही देहरादून को जाम से मुक्ति के लिए डूंगा रोड से सीधा मसूरी के लिए बाईपास सड़क बनाने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, उपाध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह, राकेश जोशी, कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, प्रदीप रावत, सतेन्द्र नाथ, पार्षद नंदनी शर्मा, भूपेन्द्र कठैत, एमपीएस पुण्डीर, रमेश प्रधान, पंकज जोशी, कुलदीप कपूर, प्रभा शाह, रेखा सिंह, पुष्पा बिष्ट सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *