अगले 15 दिन में कर दी जाएगी एलटी शिक्षकों की प्रोन्नति

देहरादून। शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का तत्काल निदान करने के लिए विभागीय स्तर पर काम हो रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने एलटी शिक्षकों की प्रवक्ता के पद पर प्रोन्नति का निर्णय लिया है। यह कहना है शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का।
स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि एलटी के शिक्षकों की प्रोन्नति अगले 15 दिन में कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से करीब दो हजार एलटी शिक्षकों को फायदा मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया कि शिक्षकों की अन्य लंबित जायज मांगों पर सरकार की ओर से सकारात्मक कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास करें। सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर समय तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *