कार्यकारिणी में किया गया फेरबदल
देहरादून। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने स्थायी नियुक्ति और समय पर वेतन की माग उठाई। बैठक के अंत में कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव के नेतृत्व में माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की सोमवार को आयोजित बैठक में शिक्षकों ने नियुक्ति और वेतन दिए जाने की माग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने मार्च में शिक्षकों को स्कूलों में नियुक्त करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, इसके बाद कई शिक्षकों को नियुक्ति नहीं मिल पाई। वहीं नियुक्त शिक्षकों को भी कई माह से वेतन नहीं मिल पाया। सभी जिलों के पदाधिकारियों ने बैठक में इस ओर कार्रवाई की माग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव ने कहा कि शिक्षकों की माग को देखते हुए शीघ्र ही इस इस संबंध में सरकार से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 मार्च 2018 से पहले शिक्षकों की माग पर कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र नियुक्त किया जाए। बैठक के अंत में कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया, जिसमें पंकज नगदली को उपाध्यक्ष, महामंत्री दौलत जगूड़ी और कार्यकारी मंत्री पद पर अभिषेक भट्ट को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में विजय पोखरियाल, महावीर चौहान, दौलत जगूड़ी, राकेश लाल, प्रवीण ठाकुर, दुर्गा प्रसाद भट्ट, दुर्गा गुनसोला, कविता शर्मा, भुवन, मंगली राम, अभिषेक भट्ट, प्रदीप असवाल, सविता लखेड़ा आदि मौजूद रहे।