अब तक प्राप्त हो चुके हैं 2000 से अधिक सुझाव : मुख्यमंत्री

बजट निर्धारण में प्रत्येक व्यक्ति/वर्ग की भागीदारी आवश्यक
पन्तनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पन्तनगर विवि स्थित एनेक्सी भवन प्रांगण में वर्ष 2018 के आम  बजट हेतु ’’आपकी राय आपका बजट’’ कार्यक्रम में कृषकों, उद्योगपतियों व शौधकर्ताओं आदि से संवाद स्थापित किया।
श्री रावत ने कहा कि प्रदेश के हर वर्ग/क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो। इसके लिए राज्य के विकास हेतु जनता की भावनाओं के अनुरूप बजट तैयार करने हेतु संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य के विकास की प्रथम सीढ़ी है, इसके निर्धारण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति वर्ग की भागीदारी होनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आगामी बजट राज्य के विकास के साथ ही समाज की विभिन्न समयस्याओं व परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों का समावेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव होली पर्व तक फोन अथवा ई-मेल आईडी पर भेज सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक 2000 से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं, जिन पर गहनता से मंथन किया जा रहा है।
सीएम ने कहा कि केदारनाथ मन्दिर के कपाट खुलने की प्रथम व द्वितीय सांय को लेजर शाॅ के माध्यम से केदारनाथ का लाईव इतिहास प्रसारित किया जायेगा, ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों को केदारनाथ के इतिहास व भव्यता की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य के 625 प्रमुख धार्मिक स्थलों में महिला समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों पर आधारित गुणवत्ता युक्त प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि चमोली के तीन गाॅव की महिला समूहों द्वारा इस वर्ष बद्रीनाथ 19 लाख का प्रसाद बेचा गया, जिससे उन्हें 09 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार प्रत्येक वर्ष 500 करोड़ रूपया उपलब्ध करायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को उपयुक्त पौधे उपलब्ध हों इसलिए नर्सरी एक्ट बनाया जा रहा है। उनहोंने कहा कि पशु आहार में प्रति कुन्तल 130 रूपये की कमी की गयी है, वहीं दूध के दामों में 04 रूपये प्रति लीटर दूध की वृद्धि की गयी है।
    संवाद के दौरान कृषक सरदार गुरपाल सिंह ने स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट लागू करने, विनोद कुमार गुम्बर ने चीनी मिलो को बन्द न करने व सिंचाई कर पर 80 प्रतिषत की छूट का प्रावधान करने, राघवेन्द्र सिंह  ने गन्ना किसानो को ड्रिप इरिगेशन पर सब्सिडी देने, खेतो से होकर गुजरने वाली बिजली की लाइनो को सुधार करने, राजीव बगड्वाल ने मंडियो मे रेट का निर्धारण राष्ट्रीय बाजार भाव के अनुसार निर्धारित करने तथा गन्ना तौल सेंटरो मे इलैक्ट्रानिक कांटो का प्रावधान करने, जयप्रकाश सिंह द्वारा टीडीसी मे सुधार हेतु आवश्यक व्यवस्था करने, तारा सिंह कोरंगा ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने के लिए न्याय पंचायत/चिन्हित स्थानो पर वैज्ञानिको को भेजने, ठा0 जगजीत सिंह द्वारा हर न्यायपंचायत मे धान को सुखाने के लिए ड्रायर मशीन लगाने व ट्यूबवलो की बिजली पर 80 प्रतिषत छूट देने, फसलो का स्वैच्छिक बीमा कराने, टीका सिंह ने सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य सभी कृषकों को दिलाने, सरकारी क्रय केन्द्रों पर खरीदी फसल का समय से भुगतान करने, कृषि ऋण में 5 लाख से ज्यादा के ऋण पर भी उचित ब्याज दर की व्यवस्था बजट में कराने की मांग की।
कार्यक्रम में उद्योगपतियों से संवाद के दौरान उद्योगपति सुरेश कुमार ने बिजली दर पर प्रति यूनिट 50 पैसे राज्य सरकार द्वारा स्टेट ड्यूटी हटाने, अजय तिवारी ने वृक्षारोपण हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए बजट में व्यवस्था करने, रमेश मिण्डा ने मण्डी टेक्स को खत्म करने व पन्तनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण करने, इएसआई होस्पीटल की पन्तनगर में शीघ्र व्यवस्था करने, शौधकर्ता रूपा व मनीश पन्त द्वारा एमएससी करने वाले व शौधार्थियों के लिए स्कोलरशिप बढ़ाये जाने, कृषि के क्षेत्र में समय से अधिक रोजगार सृजित करने की व्यवस्था बजट में करने की मांग की।
  कार्यक्रम में विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ.सदानन्द दाते, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह षाह सहित कृषक, उद्योगपति, शोधकर्ता आदि उस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *