उत्तराखंड : कांग्रेस ने किया इन दो नेताओं को निष्कासित

गोपेश्वर। कांग्रेस जिला कमेटी ने विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने पर दशोली के पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट और भगत सिंह बिष्ट को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह नेगी ने यह कार्रवाई की है। नेगी ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की शिकायत पर दोनों कांग्रेस नेताओं से प्रदेश संगठन की ओर से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन जो स्पष्टीकरण मिला है वह संतोषजनक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *