देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत को कोरोना संक्रमित होने के कारण दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक CM त्रिवेंद्र का इलाज फिजीशियन एवं कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. एनएस बिष्ट और दून अस्पताल के वरिष्ठ छाती एवं सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। सीएम का सीटी स्कैन और अन्य जांचे की गई हैं। CM के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ एनएस खत्री ने की है। उन्होंने बताया कि शनिवार से उन्हें हल्का बुखार था। जिसके बाद आज उन्हें भर्ती कराया गया। सीएम की हालत सामान्य है।