देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अयोध्या मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती है। हम सभी संबंधित पक्षों व सभी समुदायों से निवेदन करते हैं कि भारत के संविधान में स्थापित ‘‘सर्वधर्म सम्भाव:’’ तथा भाईचारे के उच्च मूल्यों को निभाते हुए अमन-चैन बनाए रखें। हर भारतीय की जिम्मेदारी है कि हम सब देश की सदियों पुरानी परस्पर सम्मान और एकता की संस्कृति व परंपरा को जीवंत रखें।