उत्तराचंल प्रेस क्लब चुनाव : 9 पदों पर 14 के बीच होगा मुकाबला

देहरादून। उत्तराचंल प्रेस क्लब की वर्ष 2018 कार्यकारिणी चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के पद से 4 आवेदकों के नाम वापसी के उपरांत अब कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदों पर अब 14 दावेदारों के बीच मुकाबला होगा।
क्लब के चुनाव अधिकारी डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि कार्यकारिणी के 17 पदों में से कार्यकारिणी सदस्य के 9 पदो पर चुनाव होना है। उन्होनें बताया कि मतदान की पूर्व निर्धारित तिथि 30 दिसबंर 2017 को प्रातः9’ः00 से 3ः00 बजे तक होगा उसी दिन सांय 4ः00 से मतगणना आरम्भ होगी डॉ भसीन ने बताया कि मतदाता के दौरान मतदान करने वाले सदस्य अपने साथ प्रेस क्लब परियच पत्र व आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस वोटर कार्ड साथ लाये। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी कुॅवर बहादुर अस्थाना व दिलीप सिंह राठौड़ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *