महानगर महिला कांग्रेस ने किया खेल मंत्री का पुतला दहन
देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड सरकार के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के बारे में दिये गये बयान की निन्दा करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में खेल मंत्री का पुतला दहन किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला कंागे्रस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन में एकत्र हुए तथा शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्लेहाॅल चैक की ओर गये जहां पर उन्होंने शिक्षा एवं खेल मंत्री के पुतले को आग के हवाले करते हुए मुख्यमंत्री से षिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि खेल संघ पदाधिकारियों एवं महिला खिलाडियों के प्रति शिक्षा एवं खेल मंत्री द्वारा बिना तथ्यों के की गई बयानबाजी महिलाओं के प्रति भाजपा नेताओं एवं राज्य सरकार की मानसिकता को दर्षाती है। उनके बयान में यदि लेस मात्र भी सच्चाई है तो उन्हें उन खेलसंघ पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के नाम उजागर करने के साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री द्वारा बिना तथ्यों के बयानबाजी से खेल से जुडी प्रतिभाओं एवं महिला खिलाडियों का चरित्र हनन करने का प्रयास किया गया है जिसे कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता है।
माहिला कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में ख्ेाल प्रतिभाओं के प्रति शिक्षा एवं खेल मंत्री के बयान को महिला खिलाडियों के प्रति साजिष बताते हुए सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मांग की कि वे अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगी द्वारा की गई अनर्गल बयानबाजी पर अपना मत स्पश्ट करें तथा खेल मंत्री को तुरंत मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करें। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग भी की है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रवक्ता पुश्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, बाला शर्मा, बिमला मन्हास, रजनी रावत, अनुराधा, जयावती, सोमवती, राधा चैहान, रेणु नेगी, सरोज शर्मा, शकुन्तला किमोली, शषि बाला कनौजिया, पूनम कण्डारी, बन्दना शर्मा, सुमित्रा बडथ्वाल, सुवरी देवी, ममता सेमवाल, सुलेमान, महेश जोषी, मोहन काला, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, षांति रावत, प्रणीता बडोनी, सावित्री थापा, उद्धिमा टोलिया, बबली देवी आदि महिलायें प्रमुख थी।