टिहरी बांध : टीएचडीसी ने शुरू किया झील से पानी छोड़ना

देहरादून। बारिश के कारण टिहरी बांध का जलस्तर बढ़ने को दृष्टिगत रखते हुए टीएचडीसी ने झील से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है।
बीती रात से हो रही बारिश से टिहरी झील का जलस्तर भी फिर से तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार सुबह झील का जलस्तर 824.30 मीटर दर्ज किया गया था, जबकि रविवार सुबह झील का जस्‍तर 824.55 मीटर हो गया। टीएचडीसी ने बीते रोज 157 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया था, जबकि आज सुबह झील से 263 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। टीएचडीसी के एजीएम यूके ठाकुर ने बताया कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। झील का स्तर अभी 825 मीटर नहीं पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *