देहरादून। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन ने अवगत कराया है कि शहर में घण्टाघर से आई.एस.बी.टी तक के मार्ग को माॅडल सड़क के रूप में विकसित किया किये जाने हेतु घण्टाघर से आई.एस.बी.टी तक दोनो ओर से अतिक्रमणमुक्त करने एवं सड़क के दोनो ओर फुटपाथ निर्माण के साथ-साथ समुचित डेªनेज व्यवस्था हेतु नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
घण्टाघर से आई.एस.बी.टी सड़क मार्ग पर हटाये गये अतिक्रमण वाले स्थानों पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा स्लेब का निर्माण तथा निर्मित फुटपाथ पर सामान इत्यादि रखकर पुनः अतिक्रमण किया जा रहा है, ऐसी दशा में यह आवश्यक है कि सड़क के किनारे किसी प्रकार का कोई अवैध निर्माण व अतिक्रमण न होने पाये। साथ ही सड़क के दोनो ओर बन रहे फूटपाथ एवं नाली निर्माण कार्य भी गुणवत्तायुक्त हो। जिलाधिकारी द्वारा घण्टाघर से आई.एस.बी.टी तक के सड़क मार्ग पर फुटपाथ एवं नाली निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों के साथ कार्य की गुणवत्ता एवं अवैध अतिक्रमण पर प्रभावी नियन्त्रण एवं पर्यवेक्षक हेतु अधिकारी नामित किये गये हैं। प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग देहरादून, नामित अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन, निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग देहरादून, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देहरादून, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड डोईवाला देहरादून, मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड रूड़की, देहरादून सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न एजेंसियों हेतु नामित किये गये अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वै घण्टाघर से आई.एस.बी.टी तक के राजमार्ग पर अपने से सम्बन्धित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों से समन्वय कर उनके क्षेत्रान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों का दैनिक/साप्ताहिक आधार पर प्रभावी अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण कराने के साथ ही प्रत्येक सप्ताह आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटाये जाने हेतु अतिक्रमण हटाने हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के निर्देश दिये।