पार्टी नेताओं को कांग्रेस महाधिवेशन के लिए सौंपी जिम्मेदारी

देहरादून। नई दिल्ली में 17 व 18 मार्च को तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाअधिवेशन में उत्तराखंड से जाने वाले कांग्रेसियों की व्यवस्था के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नई दिल्ली महाधिवेशन के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, एआईसीसी सदस्य डॉ. संजय पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह एवं प्रदेश सचिव गिरीश पुनेड़ा को उत्तराखंड प्रदेश से आने वाले आगंतुकों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत को उत्तराखंड से आने वाले आगंतुकों के अधिवेशन स्थल के प्रवेश पास बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *