देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि भगवान बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समानता के संदेश मानवता के मार्ग के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने उम्मीद जताई है कि यह पर्व राज्य में शांति व खुशहाली को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की समानता, प्रेम, दया और सहिष्णुता की गहन शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश हमें सच्चाई और करुणा के मार्ग पर चलने और देश की प्रगति शांति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज लोग गौतम बुद्ध के आदर्शों व उनके महान विचारों को याद कर रहे हैं, जो पीढ़ीदरपीढ़ी मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।