देहरादून। अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचायरे के एक शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री के सामने अपना एक मांग पत्र रखा और अपेक्षा की कि इन मांगों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। शिक्षा मंत्री ने निदेशक विद्यालयी शिक्षा को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
अशासकीय प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन ने सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों के इंटरमीडिएट कालेजों के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति व पदोन्नति के लिए राजकीय इंटर कालेजों के वरिष्ठ प्रधानाचार्यों के समान तदर्थ प्रमोशन देने की मांग की। इसके लिए मंत्री ने 30 दिसंबर को शासन के साथ बैठक का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल की इस मांग कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में लगी रोक को हटायी जाए, शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिया इसको एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य ने विद्यालयों में परिचालकों को नियुक्त करने की बात भी रखी। वहां छात्र संख्या के अनुसार आउटसोसिर्ंग से विद्यालयों को दो-दो परिचारकों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी निर्देश दिए। इसके अलावा अशासकीय विद्यालयों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों को मिलने वाले 10 फीसद अनुदान से वंचित रखा गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसका समाधान भी निकाला जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री कौशिक तथा उपाध्यक्ष आलोक गोयल हरिद्वार के जिला मंत्री संजय गर्ग और कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट मौजूद थे।