मसूरी विन्टर कार्निवाल : हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन

देहरादून। मसूरी विन्टर कार्निवाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के आज दूसरे दिन प्रातः 07 बजे स्व. टाॅम आल्टर की स्मृति में महिला एवं पुरूशों की 21 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन होटल गढवाल टैरेस से किया गया जिसमें पुरूश वर्ग में प्रथम स्थान पर राजीव नम्बूरी, द्वितीय स्थान पर कमल षाह, तृतीय स्थान पर सूरजीत षर्मा, तथा महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर षोभा राणा तथा द्वितीय स्थान पर रूबी कष्यप रही। 6 किमी दौड़ में पुरूश वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रवीन, द्वितीय स्थान पर सौरभ, तृतीय स्थान पर नकुल, महिला वर्ग में प्रथम स्थान षिला रावत, द्वितीय स्थान पर हर्शी तथा तृतीय स्थान पर रबिना रही।
3 किमी दौड़ में पुरूश वर्ग में प्रथम स्थान पर विक्की कुमार सर्की, द्वितीय स्थान पर अमन नेगी, तृतीय स्थान पर मोहित चैहान रहें तथा महिला वर्ग में प्रिया नेगी, द्वितीय स्थान पर आस्था नेगी, तृतीय स्थान पर नैना रही।

इसके अलावा इको एक्टिविटस, नेचर वाॅक इन बु्रकलैण्ड जंगल कार्यक्रम, 10 बजे से आई.टी.बी.पी द्वारा जूडो कराटे, राक क्लाईबिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 11 बजे मसूरी श्री गोपाल भारद्वाज द्वारा मसूरी की 200 वर्श पुराने चित्रमय इतिहास की प्रदर्षनी का आयोजन, म्यूजियम षाकेसिंग हिमालयाज डिफरेन्ट आर्ट, सांस्कृतिक एवं संगीन कार्यक्रम, 3 बजे माॅल रोड मसूरी में विभिन्न संगीत के कार्यक्रम अयोजित किये गये।
ज्ञातव्य है कि कार्निवाल के प्रथम दिन विन्टर लाईन कार्निवाल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि मसूरी षहर में अस्पताल, पार्किंग व वैण्डर्स को व्यवस्थित करने के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं हेतु धन की कमी नही होने देने की बात कही।
उद्घाटन के अवसर पर विधायक मसूरी गणेष जोषी ने मसूरी में जरूरी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्निवाल ने वर्श 2013 की आपदा के पष्चात पर्यटकों के उत्तराखण्ड आंगमन के लिहाज से बड़ा काम किया है और बड़ी संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर रूख कर रहे हैं।

????????????????????????????????????

जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेषन द्वारा मसूरी विन्टर लाईन कार्निवाल 2017 के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित मा राज्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डाॅ धन सिंह रावत, नगर पालिका परिषद मसूरी के अध्यक्ष श्री मल्ल जी, मा. विधायक मसूरी, श्री गणेश जोशी जी,एवं कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पर्यटकों एवं दर्शकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया। जिलाधिकारी ने कार्निवाल के ब्राण्ड एम्बेसेडर के रूप में बनने पर सहमति प्रदान करने पर श्री रस्किन बाॅण्ड जी का भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *