महानगर कांग्रेस ने दहन किया सरकार का पुतला

केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हमला मामला
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। कांग्रेस पार्टी ने केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले की सर्वत्र निन्दा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के आह्रवान पर राज्य की विगडती कानून व्यवस्था के विरोध में आज राज्यभर में जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत देहरादून में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेसजनों ने केदारनाथ विधायक मनोज रावत पर हुए जानलेवा हमले तथा पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश को राज्य की ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए कहा कि राज्य की भाजपा सरकार भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा के शासनकाल में राज्य की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में अपराधी निरकुंष होकर अपराध कर रहे है तथा अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि एक विधायक पर सरेआम इस प्रकार का जानलेवा हमला हो रहा है इससे राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक जनप्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले ने राज्य में कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। जब से भाजपा सत्ता मे ंआई है राज्य में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। भाजपा शासन में राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व मंत्री मातवर सिह कण्डारी, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पार्षद नीनू सहगल, भरत शर्मा, प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, राजेश शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, नागेन्द्र रतूड़ी अरूण शर्मा, तुषार जायसवाल, पीयूष छाबडा, अनिल नेगी, अर्जुन, पुनीत कुमार, अनूप कपूर, रौबिन पुण्डीर, अनिल बसनेत, सूरज राणा, संदीप चमोली, लेखराज, सूर्यप्रताप राणा, जितेन्द्र बडथ्वाल, जगदीश धीमान, राजेश चैहान, आदित्य बिश्ट, उदयवीर मल्ल, अरूण पासी, मुकेश सोनकर, नीरज नेगी, आशीष रतूमड़ी, मनोज वालियान आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *