मेडिकल की फीस को लेकर सीएम ने कहा ये

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस लाइन में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेडिकल की फीस बढ़ाये जाने का बचाव किया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी निजी मेडिकल कालेजों की फीस काफी ज्यादा है। उसी अनुपात में यह फीस बढ़ी है। हालांकि सारी स्थिति के बाद भी सरकार उचित फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार काफी कम फीस पर सरकारी मेडिकल संस्थान संचालित कर रही है। सरकारी संस्थानों में विद्यार्थी काफी कम फीस देकर अध्ययन कर रहे हैं। सरकार वैसे लोगों को अध्ययन से नहीं रोक सकती जो पैसे खर्च करके अध्ययन करना चाहते हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थानों में सीटों की संख्या काफी सीमित होती है। इस सीमित संख्या के बाद जो विद्यार्थी पैसा खर्च कर इसका अध्ययन करना चाहते हैं उनके लिए फीस कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई अन्य उद्योगपति क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं। मेडिकल कालेज के संचालित करने में करीब 700 करोड़ रपए से ज्यादा खर्च आता है। इस आधार पर मुख्यमंत्री ने फीस बढ़ाने के फैसला का बचाव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *