मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले एक-दो दिन भी वातावरण में ठिठुरन बनी रहेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। वातावरण में हाड़कंपाने वाली ठंड का असर रहेगा। राजधानी व आसपास के मैदानी इलाकों में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अगले 48 घंटे तक कुछ स्थानों पर कोहरा छाने व शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। बुधवार को भी पहाड़ व मैदान में सुबह व रात को कड़ाके की ठंड रही। इतना जरूर कि दोपहर को गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को हाड़ कंपाती ठंड से मामूली राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *