शिक्षा विभाग : बाबू बेमियादी हड़ताल पर

देहरादून। शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने आगामी एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। यह निर्णय लेते हुए कर्मचारियों ने शनिवार को भी पूरी तरह पेन डाउन रखने को कहा है। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर है कि विभाग में डीपीसी करने के बाद प्रोन्नति नहीं की गयी। इसकी वजह से 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे कर्मचारियों को भारी आर्थिक क्षति पहुंचेगी तथा जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी इसका नुकसान होगा। कर्मचारियों ने महानिदेशक शिक्षा को इस संबंध में नोटिस दे दिया है। प्रांतीय अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट एवं महामंत्री वीरेंद्र सिंह गोसाईं के द्वारा दिए गए नोटिस में साफ कह दिया गया है कि 30 दिसंबर को महानिदेशालय से विद्यालय स्तर तक के सभी कार्यालयों में कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *