शिशु हाथियों का किया गया नामकरण, ये है नाम

हरिद्वार/देहरादून। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने राजाजी नेशनल पार्क की चीला रेंज में तीन हाथियों का नामकरण किया। इसके तहत छह माह के शिशु हाथी जूही, चार माह के शिशु हाथी जॉनी व तीन साल की शिशु हाथी का नाम रानी रखा गया। वन मंत्री ने तीनों शिशु हाथियों को दूध पिलकार वेद मंत्रोचारण के साथ नामकरण किया। इससे पूर्व रेंज की सबसे पुरानी सदस्य रही अरुंधति हथनी की समाधि पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि भी दी।
इस अवसर पर हरक सिंह रावत ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क उत्तराखंड की शान है और हमारी सरकार वनों और यहां रह रहे जीव जंतुओं को बचाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। हाथी दिवस के माध्यम से पार्क प्रशासन आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को भी हाथियों के रहन-सहन और स्वभाव के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं और वन जीव एक्सपर्ट इस मौके पर पार्क के रिंग क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन जीव के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हैं। जिससे मानव और जीव संघर्ष को रोका जा सके और लोगों को वन जीवन के प्रति जागरूक किया जा सके। पार्क निदेशक सनातन सोनकर बीजेपी विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, चीला रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली, मंडी परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,संजय चोपड़ा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *