17 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। बीते 1 अक्टूबर 2021 को सोमेश पंवार बद्रीनाथ धाम से , भारत चार धाम साइकिल यात्रा पर निकले थे , इस 101 दिन और 8077 किलोमीटर की यात्रा को पूरा कर सोमेश उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। सोमेश की इस अमृत यात्रा का मकसद एक भारत श्रेष्ठ भारत, नशामुक्त भारत , सनातन धर्म की रक्षा और स्पर्श हिमालय था, जो कि इस यात्रा के साथ सफल हुआ। कई राज्यों से सोमेश होते हुए अपनी साइकिल से होते हुए कन्यकुमारी तक कि इस यात्रा को 101 दिन में सफल बनाया। अपनी अमृत यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर सोमेश देहरादून पहुंचे, जहां सोमेश का भव्य स्वागत किया गय। सोमेश ने अपनी इस पूरी यात्रा का अनुभव सभी से साझा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पद्मश्री कल्याण सिंह रावत , रेअर एडमिरल ओम प्रकाश राणा, अजय कंडारी, मयंक, सुनीत अग्रवाल, गोपाल राणा, अशोक लिम्बुु, गजेंद्र रमोला , अनुज केडियाल , यश आर्य , दीपक जुयाल , सुधीर बडोनी ,संतोष रावत , अनिल मोहन आदि ने सहयोग करने के साथ ही सोमेश को बधाई दी।