देहरादून। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन उत्पल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि भारत की रक्षा सेनाओं के बलिदान एवं सेवाओं के प्रति राष्ट्र का आभार व्यक्त करने हेतु ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’’ 7 को मनाया जायेगा। उन्होने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’’ पूरे जोश के साथ मनाया जायेगा, जिससे प्रदेश के निवासी अपनी सशस्त्र सेनाओं द्वारा किये गये बलिदान एवं त्याग के प्रति जागरूक हों तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में उदारता पूर्वक अधिक से अधिक धनराशि दान कर सकें। इस दिन राज्य प्रतीक/कार झण्डों का वितरण करके जो धन एकत्रित किया जायेगा, उसका उपयोग राज्य के पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याणार्थ उपयोग में लाया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त जिलाधिकारी, जो जिला सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष हैं से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस हेतु जनसामान्य से अधिक से अधिक धनराशि प्राप्त करने के लिए पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की है। उन्होने प्रतीक/कार झण्डो की संपूर्ति निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड के माध्यम से जिला सैनिक कल्याण एवु पुनर्वास अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से की जायेगी। उन्होने निर्देश दिये कि सम्बन्धित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विभिन्न संगठनों, कालेजों, स्कूल, कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठनों आदि मे ंप्रतीक/कार झण्डों को वितरण करने की व्यवस्था करेंगे, जिससे अधिक से अधिक नागरिकों तक पंहुचकर इस पुनीत कार्य हेतु अधिक से अधिक धनराशि एकत्रित की जा सके।