आज कांग्रेस में शामिल हो सकते है हरक सिंह रावत

18 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो सकते है। उनके साथ उनकी बहु अनुकृति गुसाई भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकती है। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक 12 बजे के करीब दिल्ली में हरक सिंह कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेसी सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो कांग्रेस हरक सिंह को डोईवाला से, जबकि अनुकृति गुसाई को लैंसडाउन से चुनावी मैदान में उतार सकती है। विदित हो कि बीते दिनों BJP ने हरक सिंह को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था, जिसके बाद से उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें तेज हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *