आप: विस उपाध्यक्ष दिल्ली राखी बिडला पहुंची देहरादून, डोर टू डोर करेंगी चुनाव प्रचार

30 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।आम आदमी पार्टी की दिल्ली में विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला आज देहरादून पहुंची जहां वो उत्तराखंड चुनाव प्रचार के लिए अब उत्तराखंड में डोर टू डोर चुनाव प्रचार करेंगी।

कल वो हरिद्वार ग्रामीण,भगवानपुर,भेल रानीपुर में डोर टू डोर चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेगी।1 फरवरी को वो ज्वालापुर,झबरेड़ा,और पिरान कलियर में प्रत्याशी के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी।2 फरवरी को वो जसपुर,काशीपुर और गदरपुर जबकि 3 फरवरी को बाजपुर,रुद्रपुर और किच्छा,4 फरवरी को सितारगंज, नानकमत्ता और चंपावत में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी और आप प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए आप की नीतियों को जनता को बताएंगी। 5 फरवरी को खटीमा,लालकुआं और हल्द्वानी में जबकि 6 फरवरी को नैनीताल और रामनगर में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी। 7 फरवरी को हरिद्वार ग्रामीण,भेल में उनका डोर टू डोर जनसंपर्क रहेगा। उसके बाद 8 फरवरी से 12 फरवरी तक वो देहरादून में राजपुर रोड और देहरादून कैंट में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *