31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।जनपद की सहसपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आयेंद्र शर्मा को बागी कांग्रेसी दावेदारों का समर्थन मिल गया है कांग्रेस के बागी कांग्रेसियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। सभी ने आज एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस व पार्टी प्रत्याशी की जीत का संकल्प लिया।
आज सेलाकुई में कांग्रेस चुनाव कार्यालय में संयुक्त रूप से आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रत्याशी आयेंद्र शर्मा ने कहा की पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य ना होने कारण आम जनमानस को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करने पर विवश होना पड़ रहा है कांग्रेस की सरकार आने पर क्षेत्र में विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य, सड़क, पानी की समस्या को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि क्षेत्र में जहां पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को भी गिनाया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस व पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया। पत्रकार वार्ता में संजय किशोर, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।