अगर में सैनिक ना होता, तो शायद कैबिनेट मंत्री भी ना होता: गणेश जोशी

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास व खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी का BJP के ‘‘शहीद दुर्गामल मण्डल’’ के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गामल पार्क चौक से बाईक रैली निकाली गई, जिसमें अनेकों की संख्या भाजपा युवा मोर्चा तथा भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में श्री जोशी ने कहा कि वह भाजपा के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे थे। उनके द्वारा निष्ठापूर्वक की जा रही जन सेवा को पार्टी आलाकमान द्वारा कैबिनेट मंत्री बनाया, ताकि जनता के लिए और भी बेहतर कार्य कर सकूं।

अपनी सैनिक पृष्ठभूमि का स्मरण करते हुए श्री जोशी ने कहा कि उनको फक्र है कि वह भारतीय सेना के अंग रहे। उन्होंने साफ कहा कि अगर वह सेना में सैनिक नहीं होते तो शायद वह विधायक भी नहीं होते और आज वह राज्य कैबिनेट के सदस्य भी ना होते। इस मौके पर उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिको का अभिनंदन भी किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, दर्जा धारी राज्यमंत्री टीवी भुटिया, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद, कमली भट्ट, मेघा भट्ट, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, राजेंद्र कौर सोन्धी, नीतू बिष्ट, निर्मला थापा, बेला गुप्ता, मिनाक्षी गुप्ता, सिकंदर सिंह, मधु, गूफ़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, मनोज क्षेत्री, उषा शाही आदि उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *