अनजान पत्रिका को लाखों का विज्ञापन देने का मामला, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया विज्ञापन घोटाले का आरोप

23 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेंद कुमार ने धामी सरकार पर विज्ञापन घोटाले का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कहते हुए सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जहां प्रदेश के श्रमजीवी पत्रकार राज्य सरकार से छोटे छोटे विज्ञापनों के लिए गुहार लागतें हो, वही एक अनजान पत्रिका जिसका वजूद भी संदेहपरस्त हो, उसको सत्तर लाख से भी अधिक का विज्ञापन दिया जाना विज्ञापन घोटाला ही कहा जाएगा।

बेहतर होता थोड़ा थोड़ा धन राज्य के कलम के सिपाहियों को बाटा जाता उससे कई कलम वीरों का भला होता।उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन घोटाले के तार भा जा पा नेताओं से भी जुड़ें हैं, चुनाव से कुछ समय पूर्व इस तरह का सत्तर लाख से अधिक का विज्ञापन जारी होना कई सवाल पैदा कर रहा है। उत्तराखंड के कई पोर्टल जिनसे कई कलम वीर जुड़ें हैं, उनको भी सरकार ने ठेंगा दिखा दिया ,सरकारी धन के दुरप्रयोग का यह एक जीता जागता उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह सब तब है जब सरकार अपने कई विभागों के कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन भी नही दे पाई है ,कोई तो है जो यह भी मुमकिन है। कांग्रेसी नेता ही नहीं विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी भी इस मामलें में अपनी नाराजगी जताते हुए दिख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *