बीरबल की खिचड़ी बनी कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट, लिस्ट को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने कहीं ये बात

22 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाबत कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की सूची की प्रतीक्षा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आज होगी, कल होगी, यही सुनने को लगातार मिल रहा है। दावेदार हो या कार्यकर्ता हर कोई इस सूची पर नजर गढाए बैठा हैं, लेकिन सूची है कि बीरबल की खिचड़ी बन गयी है। हालांकि माना जा रहा है कि 55 के करीब सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया है, जिनके नामों की शनिवार को कांग्रेस कर देगी, लेकिन सूची जारी करने की समय सीमा को लेकर फिलहाल कांग्रेसी प्रवक्ताओं के पास भी संतोषजनक जवाब नहीं है।

विदित हो कि कांग्रेस 14 जनवरी तक पहली सूची जारी करने की बात कर रही थी, लेकिन पहली सूची जारी करने में भाजपा ने बाजी मार ली। हो सकता है कि कांग्रेसी राणनीति कारों ने BJP की लिस्ट जारी होने के बाद ही कांग्रेस नेतृत्व को अपनी लिस्ट जारी करने की सलाह दी हो, लेकिन BJP की लिस्ट जारी होने के करीब दो दिन बाद भी प्रत्याशियों के रूप में अपने पत्ते नहीं खोल पायी है। हालांकि कांग्रेस नेताओं द्वारा करीब 55 सीटों पर प्रत्याशी चयन होने की बात कहीं जा रही है, लेकिन ये नाम कब सार्वजनिक होंगे, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है।

इस बाबत जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रो0 गौरव वल्लभ से जब गढ़वाल का विकास डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार ने पूछा तो उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, लिहाजा हर कोई कांग्रेस की तरफ भाग रहा है। इसी के चलते प्रत्याशी की घोषणा में समय लग रहा है। हालांकि उम्मीद है कि कुछ देर बाद या फिर आज सांय तक लिस्ट जारी हो जाए। इसी तरह राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरदीप सिंह सप्पल का कहना था कि बड़ी पार्टी होने के कारण प्रत्याशी चयन करने में समय लगता है, लेकिन फिर भी उम्मीद है कि आज रात अथवा कल सुबह तक कांग्रेस लिस्ट जारी कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *