BJP खा गई महिलाओं की रसोई: डॉ. प्रियंका धस्माना

श्रीमती धस्माना ने मांगे घर-घर जाकर वोट

31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। भाजपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा महँगाई की शिकार हमारी रसोई हुई है गैस का सिलेंडर, खाने का तेल, दाल, फल, सब्जी, दूध व आटे से ही पूरे घर का बजट गड़बड़ा गया।

जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस के कैंट विधानसभा प्रत्याशी धस्माना की धर्मपत्नी श्रीमती डॉक्टर प्रियंका धस्माना ने डोर टू डोर जाकर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। दलहन, तिलहन, फल, सब्जी व आलू के भाव डरा रहें है और टमाटर ग़ुस्से से ज्यादा लाल हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में जो चाय की पत्ती 150 रु प्रतिकिलो मिलती थी आज वह चाय पत्ती 400 से 500 रु किलो मिल रही है। श्रीमती धस्माना ने कहा कि यदि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो गैस सिलिंडर 500 रु से ऊपर नही जाएगा। कांग्रेस की सरकार महँगाई दर को कम करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं बिजली-पानी, सड़क, नाली, जल भराव को दूर कर दिया जाएगा। कांग्रेस चार धाम, चार काम के उद्देश्य को लेकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी के साथ न्याय के लिए चुनाव में आई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशी धस्माना के पक्ष में वोट करने की भावुक अपील की। श्रीमती प्रियंका धस्माना ने आज कैंट क्षेत्र के संगम विहार, द्रोणपूरी वार्ड में पदयात्रा की उनके साथ इस पदयात्रा में वार्ड अध्यक्ष अंजू भारती, पूर्व प्रधानाचार्य रूपवती, ममता, ललिता देवी, सुशीला देवी, गंगा देवी, हिमानी, प्रीति गुप्ता व कर्मवती सैनी आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *