BJP को झटका, टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह कांग्रेस में शामिल

27 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।टिहरी से BJP विधायक धन सिंह नेगी ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया। धन सिंह नेगी पूर्व CM व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा लिया। विदित हो कि आज ही BJP ने किशोर उपाध्याय को अपने साथ मिला टिहरी से ही कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, जिसका जवाब कांग्रेस ने धन सिंह नेगी को अपने पाले में करके दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *