17 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। कांग्रेस का हाथ छोड़कर सरिता आर्य नेBJP का दामन थाम लिया है। उधर कांग्रेस ने सरिता आर्या को सभी पदों से निष्कासित कर दिया है।
सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सरिता आर्या को बीजेपी ज्वाइन करायी। आपको बता दें सरिता आर्य पहले भी कह चुकी थी कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी।
उधर कांग्रेस पार्टी ने सरिता आर्य पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कांग्रेस के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी के मुताबिक पार्टी ने सरिता आर्य को महिला कांग्रेस के उत्तराखंड अध्यक्ष पद के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।