31 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं का अपने दल का साथ छोड़ दूसरे दलों में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल बालियान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा के इस नेता ने कांग्रेस का हाथ थामा। श्री बालियान को कांग्रेस में लाने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता काजी निजामुद्दीन की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही हैं। इस मौके पर सचिन पायलट ने कांग्रेस का पट्टका पहनाकर ऋषि पाल बालियान का स्वागत किया।