26 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून।लंबे इंतजार के बाद BJP नेता ओमगोपाल रावत ने आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के उन्हें नरेंद्रनगर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
विदित हो कि BJP नेता ओमगोपाल रावत ने नरेंद्र नगर सीट पर इस बार भी सुबोध उनियाल को टिकट दिए जाने के बाद पार्टी छोड़ने का खुला ऐलान किया था। आज उनके कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब उनका कांग्रेस के टिकट पर नरेंद्रनगर विधानसभा से मैदान में उतरना तय माना जा रहा है।