19 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। त्रिवेंद्र के चुनाव लड़ने से इनकार के बाद भाजपा में नये समीकरण बन गये है। इन्ही नये समीकरणों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व मंत्री सुबोध उनियाल के बीच गोपनीय बैठक शुरू हो गयी है। बताया जाता है कि यह बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में हो रही है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी।
इधर पार्टी सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो त्रिवेंद्र की ना के बाद बदले राजनीतिक समीकरण के तहत मौजूदा ऋषिकेश विधायक व विधासभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को डोईवाला से BJP अपना प्रत्याशी बना सकती है, जबकि नरेंद्र नगर से विधायक व मंत्री सुबोध उनियाल को ऋषिकेश सीट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। इसी तरह नरेंद्र नगर सीट के लिए BJP ओम गोपाल रावत को टिकट दे सकती है।