चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक बढ़ाई चुनावी रैलियों व रोड शो पर रोक

15 जनवरी 2022, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। रोक की मियाद 15 जनवरी यानि आज तक थी जिसे अब और 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 22 जनवरी के बाद कोरोना के आंकड़ों को देखकर चुनाव आयोग अगला आदेश जारी करेगा। विदित हो कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करते समय चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया था कि अभी कोरोना को देखते हुए 15 जनवरी तक चुनावी रैली और रोड शो पर पाबंदी लगाई जा रही है। 15 जनवरी को फिर से कोरोना के हालत पर समीक्षा के बाद  ही निर्णय लिया जाएगा कि पाबंदी रहेगी या फिर हटेगी। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा था कि राजनीतिक दल और कार्यकर्ता डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *