देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि रावत भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री के चिकित्सक डॉ. NS बिष्ट ने हैल्थ बुलेटिन जारी करते हुए दी।
डॉ NS बिष्ट ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है वह जल्द आईशूलेशन पीरियड पूरा कर हम सबके बीच होंगे।