कांग्रेस में शामिल हुए हरक, बहु अनुकृति को मिल सकता है लैंसडाउन से टिकट

21 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आखिरकार BJP से बर्खास्त हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में शामिल हो ही गए। हरक ने बहू अनुकृति के साथ प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनको आज विधिवत रूप से कांग्रेस में सदस्यता दिलाई गई।

विदित हो कि पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस उनकी पुत्रवूध अनुकृति गुसाईं रावत को टिकट दे रही है।

अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडाउन से टिकट दिलाने के लिए हरक सिंह रावत ने बीजेपी को बगावती तेवर दिखाए थे और बीजेपी ने उससे पहले ही हरक को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *