कांग्रेस में शामिल हो सकते है मंत्री डॉ. हरक व विधायक काऊ

16 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के एकाएक दिल्ली रवाना होने के बाद उनके कांग्रेस में लौटने की चर्चाएं तेज हो गयी है। हरक के अलावा रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह अपनी पुत्रवधू अनुकृति के लिए भी भाजपा से टिकट की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा से अभी उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला है। इसे ही उनकी नाराजगी का कारण बताया जा रहा है।

इधर डॉ. हरक के एकाएक दिल्ली रवाना होने के बाद उनके द्वारा कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गयी है। कांग्रेसी सूत्रों की बात पर यदि विश्वास किया जाए तो आज कांग्रेस नेतृत्व से उनकी मुलाकात होनी है और सोमवार को हरक अपनी पुत्रवधू के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। बताया जाता है कि कांग्रेस द्वारा हरक की मांगों को काफी हद तक मान लिया है।

मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के अलावा रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *