29 जनवरी, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री एवं दान सिंह राणा, देवेन्द्र कन्याल, मेहदी हसन एवं नासिर खान को प्रदेश सचिव पद की जिम्मदारी सौंपी गई है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा प्रदेश कांग्रेस संगठन का विस्तार करते हुए श्री रघुवीर सिंह बिष्ट को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी के साथ-साथ श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में समन्वयक का दायित्व भी सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दान सिंह राणा, मेहदी हसन एवं नासिर खान को प्रदेश सचिव बनाया गया है। श्री गणेश गोदियाल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए अपने-अपने क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।